Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

गुरू पूर्णिमा पर महिला पतंजलि योग समिति ने किया पूजन व हवन

लातेहार। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर शहर के बाइपास रोड स्थित सोन भवन में महिला पतंजलि योग समिति ने जिला अध्‍यक्ष सुनीता गुप्‍ता के सानिध्‍य में  पूजन व हवन किया. इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच पूजन व हवन कर गुरू के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गयी. मौके पर श्रीमती गुप्‍ता ने बताया कि गुरू पूर्णिमा का बहुत ही महत्‍व है. उन्‍होने कहा कि उन्होंने कहा कि गुरु ही हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं. उनके ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा से ही व्यक्ति सही दिशा में आगे बढ़ता है. इसलिए हमें अपने गुरु का हमेशा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए. सुशीला देवी ने कहा कि गुरु हमें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की सही राह भी दिखाते हैं.  उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने, उनके प्रति कृतज्ञ रहने तथा उनके बताए आदर्शों का पालन करने की अपील की. मौके पर महिला पतंजलि‍ की कई सदस्‍य मौजूद थीं. कार्यक्रम में प्रसाद व भोग का वितरण कर मंगलकामना की गयी. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!