लातेहार। श्री वैष्णव मंदिर दुर्गा पूजा समिति 2026 की एक बैठक अध्यक्ष उज्जवल कुमार (छोटू) की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में दुर्गा पूजा के निमित अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी. दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री कुमार ने मंदिर समिति को बताया कि दुर्गा पूजा को ले कर अर्थ संग्रहण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसमें सभी सदस्यों का अभूतपूर्व योगदान प्राप्त हो रहा है. उन्होने बताया कि अब दो टोलियां बना कर अर्थ संग्रह का कार्य किया जायेगा. उन्होने बताया कि इसके अलावा मंच व मंदिर के बाहर के सजावट का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. मंदिर समिति के सचिव श्री टैगोर ने दुर्गा पूजा समिति 2026 के पदधारी व सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि सामुहिक प्रयास व सहयोग से ही कोई अनुष्ठान सफल होता है. उन्होने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को धुमधाम व निर्विघ्न संपन्न कराया जायेगा. बैठक में अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी गयी और दायित्व बंटवारा किया गया. मौके पर दुर्गा पूजा समिति के कोषाध्यक्ष चंदन प्रजापति के अलावा गोविंद कुमार (सोनू), मोनू कुमार, शुभम कुमार, सुमीत कुमार, सूरज कुमार, कुंदन कुमार, मिशू कुमार, करन कुमार, भरत प्रसाद, आकाश कुमार, अमीत कुमार, अमन कुमार, पुजारी रामेश्वर पांडेय व परितोष ठाकुर मौजूद थे.