latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

विधायक प्रकाश राम आज करेगें अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का उदघाटन

लातेहार। स्‍पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) और वॉलीबॉल फेडेरेशन ऑफ इं‍डिया ( वीएफआई) के आह्वान पर झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा अस्मिता (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) महिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन 29 मार्च को किया जायेगा. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन लातेहार विधायक प्रकाश राम के द्वारा अपराह्न तीन  बजे जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान, लातेहार में किया जाएगा. इस आशय की जानकारी लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने दी. श्री मिश्रा ने कहा कि यह लीग महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी तथा राज्य में महिला वॉलीबॉल को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सशक्त पहल है. सचिव श्री मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में लातेहार की 12 टीमें भाग लेगीं.  प्रतियोगिता दो चलेगी. समापन 30 मार्च की संध्या को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा. उन्‍होने इस प्रतियोगिता में भाग ले कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button