Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत अवसर देने की: रामचंद्र सिंह

मंगरा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, छेचा ने किशुनपुर को 3-0 से हराया

बरवाडीह ( लातेहार)। प्रखंड के मंगरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित खेल मैदान में रविवार को आईएफसी क्लब मंगरा के तत्वावधान में महाराजा मेदिनी राय की स्मृति में आयोजित वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार समेत अन्य अतिथियों ने  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है.  आवश्यकता है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.  जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए लगातार खेल के मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. उद्घाटन मैच में बरवाडीह छेचा और पलामू जिले की किशुनपुर टीम के बीच खेला गया. मैच में छेचा की टीम ने किशुनपुर को 3-0 से पराजित कर उद्घाटन मुकाबला अपने नाम कर लिया.  मौके पर प्रेम सिंह पिंटू, हरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उमेश उजाला, गौतम पटेल, अनिल कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, मुखिया विपिन बिहारी सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, पूर्व मुखिया सूरज देव सिंह, मनोज जायसवाल, शिवानंद तिवारी, अनिल सिंह, रविंद्र राम, अवधेश मेहरा, हुलास सिंह, शेख फिरोज, नाजमी अनवर, ओम प्रकाश गुप्ता, शमशुल अंसारी, अर्थव सिंह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!