बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीसीएल के सहयोग से तथा सीआईएनआई संस्था के माध्यम से टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक पोषण टोकरी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार, डॉ अलीशा टोप्पो, एसटीएस राजीव कुमार, एलटी आबिद अख्तर एवं सीआईएनआई संस्था से प्रखंड समन्वयक अरविन्द कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन कुल 38 इलाजरत टीबी मरीजों के बीच 67 पोषण टोकरी वितरित की गई. स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने के साथ-साथ पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी. ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें. कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है.