maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

आंधी-तूफान में मोंगर में कई घर हुए थे ध्‍वस्‍त, पीडि़तो ने मुआवजे की मांग की

लातेहार। सदर प्रखंड के मोंगर पंचायत में पिछले पांच अप्रैल भयंकर आंधी व तूफान व बारिश हुई थी. इस आंधी और बारिश ने मोंगर के कई घर ध्‍वस्‍त हो गये थे. इनमें  अन्नति देवी (पति दिनेश उरांव), रमेश उरांव (पिता सुखदेव उरांव), पूजा कुमारी (पति आदित कुमार) तथा संजय साव (पिता कृष्णा साव) का नाम शामिल है. प्राकृतिक आपदा के कारण इनके अलावा अन्‍य कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. इस कारण प्रभावित परिवारों के सामने आवास और दैनिक जीवन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. अचानक आई इस आपदा से घरों में रखे अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री भी बर्बाद हो गयें हैं.  गुरूवार को सांसद मनरेगा प्रतिनिधि पिंटू कुमार रजक पीड़ित परिवारों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारी को आवेदन पत्र सौंपकर मुआवजे की मांग की. उनेने प्रशासन को सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत शीघ्र उचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!