latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेल

सत्संग मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। एकल अभियान, लातेहार अंचल स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता अमवाटीकर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में  आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में सात गांवों के सत्संग मंडलियों ने भाग लिया. इसमें 120 महिला, 65 पुरुष एवं 34 बच्‍चों ने भाग लिया. इस सत्संग मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सेमरिया मंडली, दूसरे स्‍थान पर कढीमा एवं तीसरे स्‍थान पर ललगड़ी ग्राम की सत्‍सग मंडली रही.  इससे पहले भारत माता एवं सिया राम की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित व पुष्‍पाजंलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर  रमेश प्रसाद ने एकल अभियान के उदेश्‍यों की चर्चा की. उन्‍होने कहा कि स्‍वस्‍थ्‍य व  संस्‍कारयुक्‍त गांव व समाज का निर्माण कराना ही एकल अभियान का उदेश्‍य है. मौके पर संरक्षक अशोक कुमार महलका, राजीव रंजन पांडेय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, रमेश प्रसाद गुप्‍ता, संजय तिवारी, राकेश दुबे, देवकीनंदन दास, राजकिशोर यादव, अवध किशोर यादव, रविंद्र यादव, बहादुर, राजेश उरांव एवं संच संस्कार शिक्षा प्रमुख आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button