Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहारलातेहार

लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 को

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग (एलपीएल) 2026-27 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) आगामी 27 सितंबर को जिला खेल स्टेडियम में दिन के 11 बजे से किया जाएगा. इस नीलामी में जिला भर के अंंडर-16 से सिनियर तक के सभी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. एलपीएल में कुल आठ टीमों के लिए नीलामी जायेगी. जो खिलाड़ी ऑक्शन में उपस्थित होंगे उन्हें ही एलपीएल 2026-27 के लिए चयन किया जाएगा. नीलामी के दिन अनुपस्थित रहने वाले खिलाड़ियों को किसी भी टीम से खेलने पर पाबंदी होगी. एलपीएल नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को इस सत्र में किसी भी वर्ग के क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा.  संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि एलपीएल की  नीलामी के दिन टीम खरीदने वाले खेल प्रेमियों तथा टीम मालिक भी उपस्थित रहेंगे.  इन सभी सम्मानित लोगों के उपस्थिति में ही टीम चयन होगा.  जो भी खेल प्रेमी टीम खरीदना चाहते हैं वे सभी संघ के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर मो न 7979856386 तथा प्रकाश कुमार 7870180813 से संपर्क कर सकते हैं.  एलपीएल 2026-27 का शुभारंभ छह अक्टूबर को किया जायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!