alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
धर्मलातेहार

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जमीर मुुहल्‍ला से निकला जुलूस

 लातेहार। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से जुलूस निकाला गया. क्षेत्र के अंसारी मुहल्‍ला स्थित जमीर मुहर्रम कमिटि के तत्‍वावधान मे शान ए ईद मिलादुन्‍नबी जुलूस निकाली गयी. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया.  इस दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह धार्मिक और उत्साहपूर्ण बना रहा. जुलूस में शामिल लोग विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़े और अमन, भाईचारे तथा इंसानियत का संदेश दिया. मौके पर कमिटि के आजाद खान ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का अवसर है. उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया. हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करना चाहिए. जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भागीदारी रही. जुलूस में शामिल लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. आयोजन के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. मौके पर अरहान खान ,आज़ाद खान, सागर खान, माजिद खान, अरबाज खान, राशिद खान, अमन खान, सरताज खान, पप्पू खान, सुपन खान, फरहान ,टुनटुन, अजहर व फारूक आदि शामिल थे. रेलवे स्‍टेशन के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने जिला स्‍टेडियम में आयोजित मुख्‍य समारोह में भाग लिया. यहां राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने बतौर मुख्‍य अतिथि भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button