झारखंड
आरबीआई केे वित्तीय साक्षरता अभियान में बैंकिंग व डिजिटल जागरूकता की जानकारी दी गयी


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय सतर्कता और जन-जागरूकता की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है. प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं वित्तीय रूप से जागरूक बनें और “वित्तीय साक्षरता मित्र” एवं “वित्तीय जागरूकता अग्रदूत” की भूमिका निभाते हुए इन जानकारियों को अपने परिवार, पड़ोस और समाज तक पहुंचाएं.
इस अवसर पर आरबीआई राँची द्वारा एक अभिनव पहल के तहत दोनों विद्यालयों में डिजिटल सामग्री से युक्त “वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता दीर्घा” स्थापित करने की परियोजना का उद्घाटन भी क्षेत्रीय निदेशक के करकमलों द्वारा किया गया. निदेशक ने बताया कि आरबीआई केवल केंद्रीय बैंकिंग दायित्वों तक सीमित नहीं है, बल्कि देशहित में वित्तीय शिक्षण, समावेशन और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है.