


लातेहार जिला में पिछले वर्षों से अपने स्वदेशी खेल कबड्डी के लिए गाव-गाव में निरंतर प्रयास किये जा रहे है एवं इसके परिणाम भी दिखने लगे है. आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स कबड्डी के लिए सासंग गांव की रूपा कुमारी एवं बिश्रामपुर की प्रियंका कुमारी का झारखंंड टीम में चयन हुआ है. प्रियंका कुमारी पहले भी अंडर-18 के प्रथम नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. इसके अलावा इसी वर्ष के शुरुआत में 72वीं राष्ट्रिय महिला कबड्डी में भी लातेहार की धनिता कुमारी का चयन हुआ था.
रूपा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी सचिव आनंद सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सह सचिव अनुज राम, कोच कृष्ण यादव, कबड्डी एसोसियेशन ऑफ़ झारखण्ड के चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह, झारखंंड कोच तेजनारायण माधव, अलोक कुमार, सीताराम रजक, सॉफ्टबॉल अध्यक्ष मदन गुप्ता, लातेहार जिला योग एसोसिएशन के सचिव प्रशांत कुमार, खिलाडी सुलेखा, सुषमा, धनिता, बनिता, सोनी, प्रीटी, मीना, शुशीला, पूनम, निरासो, प्रिय आदि ने दोनों खिलाडियों बधाई दी है.