Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

कावंरियों की सेवा करना भगवान शिव सेवा करने के बराबर है: विधायक

आलोक मोहन सेवा स्‍मृति आश्रम के तत्‍वावधान में सेवादार कावंरियों की सेवा करने बाबाधाम रवाना

लातेहार। स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना भगवान शिव से जुड़ने का एक माध्‍यम है. अगर कहा जाये कि कावंरियों की नि:स्‍वार्थ भाव से  सेवा करना भगवान शिव के  सेवा करने के बराबर है तो कोई अतिश्‍योक्ति नही होगी. विधायक श्री राम रविवार को शहर के अमवाटीकर मोड़ के श्रीराम वाटिका से आलोक मोहन सेवा स्‍मृति आश्रम के तत्‍वावधान में नि:शुल्‍क कावंरिया सेवा शिविर भाग लेने के लिए संस्‍थान के सेवादार को रवाना कर रहे थे. बता दें कि आलोक मोहन सेवा स्‍मृति के तत्‍वावधान में इस वर्ष 13 वीं नि:शुल्‍क कावंरिया शिविर कावंरिया पथ में खिजूरिया के पास लगायी जा रही है.

विधायक श्री राम ने इस पुनित कार्य के लिए संस्‍थान के संस्‍थापक रामनाथ अग्रवाल व संयोजक श्‍याम किशोर अग्रवाल को अपनी शुभकामनायें दी. उन्‍होने कहा क‍ि यह एक बहुत ही पुनित कार्य है. उन्‍होने कहा क‍ि श्री अग्रवाल जिस प्रकार नि:स्‍वार्थ भाव से पूरे परिवार व टीम के साथ कावंरियों की सेवा करते हैं वह अतुलनीय है, इसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है. मौक पर जनसंघी जवाहर प्रसाद अग्रवाल, जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देव, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, वरीय भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव आदि ने भी रामनाथ अग्रवाल व उनकी पूरी टीम को अपनी शुभकामनायें दी. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू ने कहा कि रामनाथ अग्रवाल अपने नाम के अनुरूप समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस सेवा अभियान में उनके परिवार, सहयोगियों और लातेहार वासियों का निरंतर सहयोग मिल रहा है. मौके पर रामनाथ अग्रवाल ने कहा क‍ि भगवान शिव की कृपा से ही उन्‍हें कावंरियों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है. उन्‍होने कहा क‍ि उनके परिवार के सभी सदस्‍य चाहे वे बड़े हों या छोटे, महिला हो या पुरूष सभी नि:स्‍वास्‍थ्‍य भाव से कावंरियों की सेवा करते हैं. पूरा एक माह कैसे बीत जाता है उसका पता ही नही चलता है.

मौके पर भाजपा नेता राजीव रंजन पांडेय, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विजय प्रसाद, मुकेश कुमार पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, उषा देवी, रीना देवी, संजय तिवारी, रामदेव सिंह, राजेंद्र पासवान, मुरली प्रसाद अग्रवाल, बजरंगी अग्रवाल, अमीत किशोर, गौरव दास पांडेय, पंकज यादव, सोनू सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!