लातेहार
खेलो इंडिया झारखंड टीम सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेगीं लातेहार की छह खिलाड़ी


लातेहार। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची, झारखंड के तत्वावधान में खेलो इंडिया झारखंड टीम (बालिका) अंडर -18 सलेक्शन ट्रायल 14 अप्रैल को होगा. इस ट्रायल में लातेहार से छह खिलाड़ी भाग लेंगीं. डे बोर्डिंग बालिका प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार की खिलाड़ी अनुष्का कुमारी, पूजा कुमारी, रजनी कुमारी, आभा कुमारी, राधिका कुमारी खेलो इंडिया झारखंड टीम के ट्रायल में लातेहार जिला का प्रतिनिधित्व करेंगीं.
