Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
खेललातेहार

खेलों से टीम भावना और अनुशासन विकसित होता है: एसपी

फाइनल मुकाबले में आकाशवाणी क्लब मूर्वे सिमरिया चतरा विजेता

लातेहार। साई क्लब शिबला, बरियातू में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने फीता काटकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. मैदान पर पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की. इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं. उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की अपील की. फाइनल मुकाबले में आकाशवाणी क्लब मूर्वे (सिमरिया, चतरा) की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. जबकि हिरिंग पतरातू (रामगढ़) की टीम उपविजेता रही. मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे.

.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!