लातेहार। श्रीसूर्यनारायण पूजा समिति, लातेहार चैती छठ की तैयारियों में जुट गयी है. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के अन्य सदस्य चाणक्नगरी स्थित औरंगा नदी छठ घाट की साफ सफाई में लग गये हैं. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी समिति के द्वारा छठ व्रतियों को चैती छठ के मौके पर कई प्रकार की सुविधायें प्रदान की जायेगी. उन्होने बताया कि औरंगा नदी छठ घाट में छठ व्रतियों के अस्थायी स्नानागार बनाये जायेगें. इसके अलावा आकर्षक लाईट व साउंड की व्यवस्था की जायेगी. श्री सिंह ने बताया कि आस्था के इस महापर्व में आम लोगो का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. तैयारियों में समिति के महामंत्री अनिल प्रसाद उर्फ पप्पूू,उपाध्यक्ष गणेश राम, राजेश प्रसाद, रविशंकर प्रसाद, मनीष दास, विनय प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजू यादव,मंत्री धीरज प्रसाद, गौतम प्रसाद गुप्ता व चंदन गुप्ता समेंत अन्य सदस्य जुटे हैं.