लातेहार। शहर के बीचो-बीच शहीद चौक में स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का 14 वां वार्षिकोत्सव 19 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. प्रात: नौ बजे से मंदिर परिसर से पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. वैदिक मंत्रोच्चा रण यज्ञाचार्य अनिल मिश्र व दिलीप मिश्र ने किया.
जबकि मौक पर बतौर मुख्य यजमान विपिन बिहारी ठाकुर सप्तनीक मौजूद थे. कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची और उसके बाद मानस पथ होते हुए बाइपास चौक पहुंची और यहां से चाणक्नयगरी स्थित औरंगा नदी घाट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर वेदी पूजन और पाठ प्रारंभ गया. कलश में शामिल महिला और कुंवारी कन्याओ मे काफी उत्साीह देखा गया. लोग जय माता दी का जयघोष कर रहे थे. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल महलका व सक्रिय सदस्य सागर कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को नौ कन्या पूजन के बाद अपराह्न 12 बजे से भंडारा (महाप्रसाद) का वितरण किया जायेगा. उन्होने इस मौके पर सपरिवार भाग लेने एवं माता का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की. कलश यात्रा में ध्रुप प्रसाद, दीपक अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता, संजय ठाकुर, रमेश ठाकुर, राजेश अग्रवाल, नीतिन कुमार, दिलीप ठाकुर, अरिवंद ठाकुर, पंकज ठाकुर, जया कुमारी समेंत काफी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.