WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
धर्मलातेहार

वार्ड पार्षद ने मुर्हरम के जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत पिलाया

लातहेार। मुहर्रम के जुुुुलूस के दौरान रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के वार्ड पार्षद जयराम कपूर ने जुलूस में शामिल लोगों के बीच शर्बत और जल जीरा का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व त्याग, बलिदान, सत्य और इंसानियत का संदेश देता है. हमें सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के साथ मिल-जुलकर आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को मजबूत करना चाहिए. शर्बत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरूष, महिला व बच्‍चों ने भाग लिया.

इस भीषण गर्मी के बीच शर्बत पाकर लोगों ने राहत महसूस की. वार्ड पार्षद ने स्वयं अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहकर लोगों को शर्बत पिलाया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक अवसर समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं. स्थानीय लोगों ने पार्षद के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं.  कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!