WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडब्रेकिंग न्यूज़लातेहार

अलग अलग घटनाओं में दो युवकों ने लगायी फांसी

लातेहार।  शनिवार को जिले के मनिका थाना क्षेत्र में दो युवकों का शव अलग- अलग स्‍थानो में फांसी से झूलता बरामद किया गया है. पुलिस  ने दोनो शवों को बरामद का उसका पोस्‍टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. पहली घटना मनिका के  रथहाखाड़ गांव की है. यहां उदेश्वर सिंह (25) ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली. वह सुभाष कुमार सिंह का पुत्र था. परिजनों के अनुसार व शुक्रवार को शराब के नशे में घर आया था और घर का दरवाजा बंद कर सोया था. शनिवार की सुबह देर तक वह नहीं जगा तो घर वालों को कुछ संदेह हुआ. इसके बाद परिजनों ने खपरैल छत हटा कर देखा. लोग उसका शव फांसी के फंदे से लटकता देख कर दंग रह गये. इसके बाद पुलिस को फोन किया गया. पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बरामद किया.  वहीं मनिका-कुमंडीह रोड स्थित लरकटिया सेमर जंगल में एक 35 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया गया. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सिंजो पंचायत के भवराहा टोला निवासी  महेश सिंह के रूप में की गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मनिका पुलिस को दी. थाना प्रभारी प्रभात दास ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. पोस्‍टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही स्‍पष्‍ट कुछ कहा जापूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया दोनों मामलों को आत्महत्या का मामला मान कर जांच शुरू कर दी है।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!