Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडधर्मलातेहार

मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से मिलता है धैर्य और आत्मबल: त्रिभवुन पांडेय

लातेहार। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई_  मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा. महंत त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न कराई गई.  इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में नवीन कुमार साहू सपत्नीक शामिल हुए. वहीं सहयोगी यजमान के रूप में पूनम कुमारी, सोनम कुमारी एवं प्रीति कुमारी मौजूद रहीं.

मौके पर उपस्थित  समिति के सदस्य

इस अवसर पर पुजारी त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को धैर्य, संयम, आत्मबल और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। मां की आराधना से भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है. पूजा-अर्चना के बाद मां की भव्य आरती की गई. आरती में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर समिति के कई सदस्य मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!