Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहलातेहार

भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश रैली, राज्यपाल के नाम सीओ को सौंपा ज्ञापन

बरवाडीह (लातेहार)। भाजपाइयों ने गुरुवार को कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाला. आक्रोश रैली पुराना ब्लॉक परिसर से निकला गया जो बस स्टैंड होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा. यहां  भाजपाइयों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. भाजपाइयों ने झारखंड के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन बरवाडीह अंचल अधिकारी लवकेश सिंह को सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से भाजपाइयों ने राज्यपाल से सामाजिक–राजनीतिक कार्यकर्ता स्व. सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग किया . भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. अपराध, लूट, बलात्कार और हत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. स्थिति यह है कि राज्य में प्रतिमाह पांच हजार से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हो रहे हैं. भाजपाइयों का कहना है कि स्व. सूर्या हांसदा पर कोई वारंट नहीं था, इसके बावजूद उन पर 14 मुकदमे लाद दिए गए.

Advertisement

पुलिस द्वारा लगातार उत्पीड़न और षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई के कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और माफियाओं की मिलीभगत से उनकी हत्या हुई है. ज्ञापन में उल्लेख है कि स्व. सूर्या हांसदा गरीबों, किसानों और वंचितों की आवाज उठाते थे. उन्होंने 250 से अधिक निर्धन परिवारों को जमीन पर हक दिलाने के साथ-साथ उनके भोजन, आवास और रोजगार की चिंता की. यही वजह थी कि वे जनता के बीच लोकप्रिय थे और समाज के शोषण के खिलाफ संघर्षरत रहते थे.

भाजपाइयों ने राज्यपाल से मांग किया है कि सूर्या हांसदा की हत्या की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए और उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि परिजनों को न्याय मिल सके. साथ बरवाडीह में 8 वर्षों अधूरा पड़ा मॉडल विद्यालय को जल्द से जल्द पूरा कराने का भी मांग किया है. वहीं मौके पर भाजपा नेता कन्हाई सिंह, मनोज यादव, दीपक तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता (ओपी), बंटी ठाकुर, रूपाली देवी समेत कई भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!