WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

झारखंड आंदोलनकारियों ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लिया

लातेहार।   सोमवार को जिले के महुआडांड़ प्रखंड से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्‍यक्ष रंजीत मिंज के नेतृत्‍व में आंदोलनकारियेां का एक दल रांची में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लिया. श्री मिंज ने बताया कि  झारखंड आंदोलनकारी पिछले कई वर्षों से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. बावजूद इसके झारखंड सरकार के द्वारा आंदोलनकारियेां की मांगों पर विचार नही किया जा रहा है. इससे आहत झारखंड आंदोलनकारियों ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आह्वन किया. श्री मिंज ने बताया कि  आंदोलनकारियों की मांगों में उन्‍हें समुचित सम्मान और पेंशन देना तथा सरकारी नौकरियों में आश्रितों को सीधी नियुक्ति देना शामिल है. इसके अलावा  जेल जाने की बाध्यता समाप्त करना और सभी आंदोलनकारियों पर किये गये मुकदमों को वापस लेना तथा सभी आंदोनकारियेां को एक समान पेंशन देना शामिल है. 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!