WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंड

सासंग में मातेश्वरी विवाह भवन का उद्घाटन

लातेहार। जिले के सासंग गांव में झामुमो जिला अध्यक्ष  लाल मोती नाथ शाहदेव के मातेश्वरी विवाह भवन का  उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी नेता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व शिक्षा एवं मद्य निषेध मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ राम और पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे.उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस तरह के विवाह भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीणों को शादी-विवाह या अन्य बड़े कार्यक्रमों के लिए दूर-दराज के स्थानों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इस मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जेएमएम जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, जेएमएम नेता सौरभ श्रीवास्तव, ममता सिंह, आरती देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अतिथियों का स्वागत किया और विवाह भवन के निर्माण पर खुशी जताई. लाल मोती नाथ शाहदेव ने बताया कि मातेश्वरी विवाह भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकें.
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने विवाह भवन का अवलोकन किया और इसके निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए एक उपयोगी और सुविधाजनक स्थल साबित होगी.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!