WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

होल्डिंग टैक्स जमा एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभायें: नगर प्रशासक

लातेहार। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र के  आने वाले सभी हाउसहोल्डर्स से नगर पंचायत प्रशासक राजीव रंजन ने अपना होल्डिंग टैक्स निर्धारण नहीं कराया है या जिनका टैक्स विगत कई वर्षों से बकाया है, उन्‍हें अविलंब अपना टैक्स जमा करने की अपील की है. उन्‍होने कहा समय पर होल्डिग टैक्‍स का भुगतान कर एक जिम्‍मेदार नागरिक होने का फर्ज निभायें. उन्‍होने कहा कि भुगतान नगर पंचायत कार्यालय में सीधे या संबंधित टीसी  बिरसा उरांव (7004793011), महेश कुमार (8210165047) एवं टीम लीडर जन सुविधा केंद्र, आदित्य कुमार (9905900425) से संपर्क स्थापित कर किया जा सकता है. नगर प्रशासक ने स्पष्ट किया है कि होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों पर पेनल्टी (जुर्माना) लगाने का प्रावधान है. इसके साथ ही नगर क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी उन्‍होने अपना ट्रेड लाइसेंस प्राप्त नहीं किए हैं बनवाने एवं नवीकरण करने की अपील की. प्रशासक ने कहा कि अब सभी पर्व-त्योहार समाप्त हो चुके हैं, इसलिए नागरिक अपने नगरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए जल्द से जल्द अपना होल्डिंग टैक्स जमा करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें.  नगर पंचायत ने यह भी चेतावनी दी है कि देरी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!