RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधझारखंड

चंंपा घाटी उतरते समय बोलेरो का ब्रेक फेल, दुर्घटना मेंं सात घायल

लातेहार।  जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बोलेरो अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी. इस दुर्घटना में बोलेरो मे सवार सात लोग घायल हो गये. घटना महुआडांड़ के चंपा घाटी में घटी है. एक बोलेरो ( जेएच 05डी-4861) से कुछ लोग छत्तीसगढ़ के कुसमी से चंपा ग्राम आये थे. वहां से सोमवार को लौट रहे थे. जैसा कि बोलेरो के चालक अंकित ने बताया कि वे चंपा घाटी उतर रहे थे थे, इसी दौरान बोलेरो का ब्रेक फेल हो गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी. घटना के बाद स्‍थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया. सूचना मिलते ही एंबुलेंस घटनास्‍थल पहुंच गयी. दुर्घटना में अशोक रवनी,  बिन्दाया राम, विनोद राम, राजकुमार कच्छप, गीता नागेसिया, बंसती कच्छप और चन्दावती देवी घायल हो गए. सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. बाद में तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुअनि नरेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!