RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
अपराधराज्‍य

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार। जिले में सड़क दुर्घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है. जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई उपाय कर रहा है. बावजूद इसके प्रतिदिन जिले के किसी ने किसी सड़क में दुर्घटनायें हो रही है. सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसकी स्थिति नाजूक है. उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रांची रेफर कर दिया गया है. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में सोमवार को घटी है. जैसा कि बताया जाता है कि बारियातू ग्राम निवासी सुनील भुइयां (26)  पिता कामेश्वर भुइयां किसी काम से अमवाडीह गया था. वह कार्य निपटा कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में उसे  गंभीर चोटें आयी. उसके चेहरे पर गंभीर जख्‍म हो गये थे. आनन फानन में स्‍थानीय ग्रामीणों ने उसे ल कर बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

यहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्‍स रेफर कर दिया गया. चिकित्‍सकों के अनुसार घायल युवक की हालत चिंताजनक है. उसके सिर के अलावा अन्‍य अंगों में भी चोटें आयी है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!