maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधराज्‍य

ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

लातेहार। जिले के बालूमाथ- खलारी पथ में झारखंड ढाबा के समीप शुक्रवार एक ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पांकी के मनातू ग्राम निवासी नंदकिशोर राम (55) के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार नंदकिशोर राम रांची में कैटरिंग का कार्य करता था और नया साल मनाने वह अपने घर आया था. शुक्रवार को वह घर से रांची जा रहा था. इसी दौरान झारखंड ढाबा के समीप मगध कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ कोयला साइडिंग की ओर जा रहे ट्रेलर ( जेएच-04-एडी2915 ) की चपेट में आ गया. दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बालूमाथ- खलारी मुख्य पथ एवं बालूमाथ मगध कोलयरी मुख्य पथ में जाम लग गया. घटना की सूचना पाकर बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे. उन्‍होने यातायात सामान्‍य किया. पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है. शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!