lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधझारखंड

फरार अपराधी व वारंटियों को गिरफ्तार करें: एसपी

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में 12  फरवरी को जिला पुलिस मुख्‍यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आसन्‍न नगर पंचायत चुनाव को निष्‍पक्ष व भयमुक्‍त वातावरण में संपन्‍न कराने को ले कर पुलिस  अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया और  अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की. उन्‍होने पूरी तैयारी चुनाव पूर्व कर लेने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की और उन कांडों का त्‍वरित निष्‍पादन करने निर्देश थाना प्रभारियों को दिया. एसपी ने वारंटों की तामिला के लिए लगातार छापामारी अभियान चला कर उन्‍हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी ने फरार घोषित अपराधियों की धर- पकड़ के लिए एक ठोस रणनीति बना कर अभियान चलाने की बात कही. बैठक के दौरान उन्‍होने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्‍यवस्‍था चुस्‍त दुरूस्‍त रखने की बात कही. समाज में विद्वेष व सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्‍वों को चिन्हित कर उन पर नजर रखने का भी निर्देश एसपी श्री गौरव ने दिया. उन्‍होने बेहतर पुलिसिंग के लिए थानों में आने वाले ग्रामीणों की समस्‍याओं को गंभीरता से सुनने एवं उसके निष्‍पादन के लिए कार्य करने का निर्देश दिया. थाना क्षेत्रों में अपराध व उग्रवाद की घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये. कहा कि अपराध मुक्‍त जिला बनाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस को सामुहिक रूप से कार्य करना होगा. उन्‍होने ग्रामीण क्षेत्रों में अपने सूचना तंत्र को भी मजबूत करने की बात कही ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली अपराध गतिविधियों की जानकारी समय पर मिल सके. बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद रवानी, पुलिस उपाधीक्षक संजीव मिश्रा, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा, दुलर चौड़े समेंत जिले के सभी थाना प्रभारी व अन्‍य पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!