Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

योजनाओं को पारदर्शी व समय पर पूरा करें: उपायुक्‍त

कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का वेतन स्‍थगित करने का निर्देश

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कृषि विभाग के बीज वितरण, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा सॉयल हेल्थ एवं फर्टिलिटी (मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता) कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिया. समीक्षा के क्रम में कार्य प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों का वेतन अगली समीक्षा तक स्थगित करने का निर्देश दिया. उन्‍होने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड  एवं फसल बीमा समेत अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. उद्यान विभाग की  उद्यान विकास योजनाओं एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई. पशुपालन विभाग के गव्य विकास, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम तथा पशु शेड वितरण योजना की समीक्षा उपायुक्‍त ने की. मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्‍त ने तालाब एवं जलाशयों में मत्स्य विकास, मत्स्य बीज वितरण, मत्स्य बीमा, सब्सिडी योजनाओं तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की. उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला मत्स्य पदाधिकारी स्वर्णलता मधु लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरि कृष्ण, सहकारिता पदाधिकारी  उमेश कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!