mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान पर आजसू जिला उपाध्यक्ष ने जताई कड़ी नाराजगी

लातेहार। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का  अपमान करने और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर  आजसू  के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास ने कड़ी निंदा की है. है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रतीक होते हैं, ऐसे में उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी या अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
विजेंद्र दास ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो घटना सामने आई है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) घिनौनी राजनीति पर उतर आई है और राजनीतिक स्वार्थ के कारण संवैधानिक पदों की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए अच्छी नहीं मानी जा सकतीं.उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रपति जैसे उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रोटोकॉल होता है। इसके बावजूद यदि स्थानीय पुलिस के भरोसे सुरक्षा व्यवस्था छोड़ी गई है, तो यह एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बहुत बड़ी चूक मानी जा सकती है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. विजेंद्र दास ने केंद्र और संबंधित एजेंसियों से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!