latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्ममहुआडांड़

श्रद्धालुओं का जत्‍था तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ

अयोध्या, खाटू श्याम, वैष्णो देवी, बालाजी का दर्शन करेगें श्रद्धालु

महुआडांड़ (लातेहार)। मंगलवार को महुआडांड़ से श्रद्धालुओं का एक जत्था धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ. इस दौरान श्रद्धालु अयोध्या, खाटू श्याम, वैष्णो देवी, बालाजी सहित विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेगें.  रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर भगवान से मंगलमय यात्रा की कामना की. इसके बाद भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था वाहनों के माध्यम से तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ. स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं.  धार्मिक जत्थे में हिन्दू वाहिनी के मुकेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, चन्दन कुमार, सीताराम प्रसाद, अनिल प्रसाद, मनोहर प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश जायसवाल, हीरालाल प्रसाद सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे, इसके बाद खाटू श्याम धाम, वैष्णो देवी और बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button