lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहारलातेहार

48 घंटे में नहीं सुधरी बिजली सेवा तो होगा जन आंदोलन : दीपक राज

व्यवसायिक संघ ने अधिकारियों को सौंपा मांग पत्र

बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड में इन दिनों बिजली व्‍यवस्‍था चरमरा गयी है. इसे ले कर व्यवसायिक संघ ने मोर्चा खोल दिया. सोमवार को व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा है. संघ ने कहा कि अगर 48 घंटों के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्युत कार्यालय का घेराव किया जायेगा. मांग पत्र में कहा गया है कि बरवाडीह में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, लोड शेडिंग और अनियमित आपूर्ति से आम जनता त्रस्त है. भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है. रात के समय अंधेरे और उमस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. दीपक राज ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूला जाता है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है. कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई. इससे लोगों में भारी आक्रोश है. दीपक राज ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बरवाडीह की जनता की है. यदि 48 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो दुकानदार, ग्रामीण, छात्र और आम उपभोक्ता सड़क पर उतरेंगे. प्रशासन को जनता की परेशानी समझनी होगी, अन्यथा व्यापक आंदोलन तय है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!