लातेहार
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

लातेहार। मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में हादसा पुराने पोस्ट ऑफिस के पास घटी. यहां अमूल दूध से लदी टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई. जानकारी के चंदवा के हिसरी ग्राम निवासी पिंटू उरांव अपनी पत्नी आश्रिता देवी के साथ बाइक से करमा पर्व के अवसर पर अपनी बच्ची को लाने के लिए कुड़ू जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में पिंटू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आश्रिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल आश्रिता देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. हादसे में शामिल टाटा मैजिक को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



