Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

किसानों को दिया गया लाह उत्पादन का प्रशिक्षण, स्प्रे मशीन किया गया वितरण

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के मत्स्य हेचरी परिसर में जिला सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किसानों को लाह उत्पादन से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती के लिए प्रेरित करना और उनकी आय बढ़ाना था. जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा ने कहा कि लाह उत्पादन किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, बशर्ते इसे वैज्ञानिक ढंग से किया जाए. उन्होंने किसानों को लाह की खेती, प्रसंस्करण, विपणन और मूल्य संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और बेहतर उत्पादन के टिप्स भी साझा किए.

सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि लाह की खेती न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. सिडको फेड के वरिष्ठ प्रबंधक कुमार सौरव राठौर ने इसे किसानों के लिए “सुनहरा अवसर” बताते हुए कहा कि लाह के पेड़ पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक होते हैं. कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच लाह की स्प्रे मशीन का वितरण भी किया गया. मौके पर ओशिम मुर्मू, अमित प्रसाद, खुशबू कुमारी, सतीश कुमार, ध्रुव कुमार, हेमंत शर्मा, एसएन  वैध, राहुल कुमार सिंह सहित कई वैज्ञानिक एवं किसान उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!