Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीहलातेहार

खबर का असर: बालू भंडारण स्थल सील, खनन विभाग ने शुरू की जांच

डीएमओ के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, संवेदक से मांगे बालू के स्रोत व भंडारण से जुड़े दस्तावेज

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह बाजार रेल क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे पंप हाउस के समीप बालू और छर्री के भंडारण को लेकर प्रकाशित खबर का असर सामने आया है. खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. डीएमओ के निर्देश पर खनन इंस्पेक्टर देवानंद शर्मा ने शनिवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर बालू एवं छर्री के भंडारण की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान बरवाडीह प्रशासन एवं मुखिया कालो देवी मौके पर मौजूद थी. जांच के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर रखे बालू की मात्रा, उसके स्रोत, परिवहन और भंडारण से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली. प्रथम दृष्टया बालू के भंडारण को लेकर उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित भंडारण स्थल को सील कर दिया गया. वहीं, निर्माण कार्य करा रहे संवेदक से बालू के स्रोत, परिवहन और भंडारण से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के साथ स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. हालांकि, निर्माण स्थल पर भंडारित छर्री को लेकर विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे छर्री भंडारण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.

एनजीटी की रोक के बीच बालू पहुंचने पर उठे थे सवाल

गौरतलब है कि बरवाडीह बाजार रेल क्षेत्र में रेलवे पानी टंकी के समीप पंप हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण स्थल पर बालू का भंडारण किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे. लोगों का कहना था कि मानसून अवधि में एनजीटी के निर्देश के तहत बालू खनन पर रोक के बावजूद निर्माण स्थल पर बालू पहुंचाया गया और उसका भंडारण किया गया. अब खनन विभाग की जांच और भंडारण स्थल को सील किए जाने के बाद बालू के स्रोत, परिवहन और वैधता को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है. प्रशासन की अगली कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की नजर टिकी हुई है.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!