Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

पूर्व विधायक ने पश्चिम बंगाल की घटना की कड़ी निंदा की

लातेहार। पूर्व विधायक (मनिका) हरिकृष्ण सिंह ने पश्चिम बंगाल में नेता शिवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंंदा की है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. स्‍थानीय परिषदन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद या विचारधारात्मक टकराव का समाधान हिंसा के माध्यम से नहीं किया जा सकता है. इस प्रकार की घटनाएं लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर करती हैं और समाज में भय व असुरक्षा का माहौल उत्पन्न करती हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद, सहमति और असहमति के शांतिपूर्ण तरीके ही स्वीकार्य होने चाहिए.

हरिकृष्ण सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है, इसका प्रमुख कारण  भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता है. तृणमूल कांग्रेस में घबराहट देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन हिंसा और दमन की प्रवृत्ति किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हो सकती. उन्होंने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने एवं दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!