green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

वज्रपात से पति की मौत, पत्नी घायल

लातेहार। जिले में तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने एक परिवार को गहरा आघात दियापु। सदर प्रखंड के पांडेपुरा पंचायत अंतर्गत ग्राम रेहल निवासी नरेंद्र उरांव (40 वर्ष), पिता पंचू उरांव, की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय दोनों अपने घर में मौजूद थे। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार में कोहराम मच गया।घायल पत्नी को तत्काल परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। मृतक नरेंद्र उरांव अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!