Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

रेशमी मेटिलिक कंपनी ने फ्लाई ब्रिक्स प्लांट का किया उद्घाटन

Latehar। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला-बाना गांव स्थित रेशमी मेटिलिक कंपनी परिसर में शनिवार को फ्लाई ब्रिक्स निर्माण प्लांट का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पीसी जोशी ने बताया कि कंपनी द्वारा आधुनिक तकनीक से फ्लाई ब्रिक्स निर्माण प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट के शुरू होने से स्थानीय मजदूरों एवं युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि आसपास के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सके।पीसी जोशी ने बताया कि अब कंपनी को निर्माण कार्यों के लिए बाहर से ईंट मंगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्लांट में तैयार होने वाली फ्लाई ब्रिक्स का उपयोग कंपनी के विभिन्न निर्माण कार्यों में किया जाएगा, जिससे लागत में कमी आएगी और समय की भी बचत होगी।इससे कंपनी को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि फ्लाई ब्रिक्स पर्यावरण के अनुकूल होती है और इससे प्रदूषण भी कम होता है। कंपनी भविष्य में क्षेत्र में और भी विकासात्मक कार्य करने की दिशा में प्रयासरत है।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!