Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

आजसू पार्टी ने तीन युवा आजसू प्रखंड प्रभारी नियुक्त किये

लातेहार।  प्रखंड में संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने युवा संगठन को सशक्त बनाने के लिए तीन नई नियुक्तियाँ की हैं. पार्टी नेतृत्व ने उज्जवल गुप्ता, श्रीकांत पासवान एवं लवकुश यादव को युवा आजसू लातेहार का प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया है. यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष अमित पांडेय के निर्देशानुसार तथा युवा आजसू जिला प्रभारी मुकेश यादव, नीरज यादव एवं शंकर उरांव की अनुशंसा पर की गई है. पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि तीनों युवा साथी संगठन की नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठित करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाएंगे. नियुक्ति के बाद उज्जवल गुप्ता ने कहा कि युवाओं के हक, अधिकार और रोजगार जैसे मुद्दों पर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाएगी. श्रीकांत पासवान ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा युवाओं को एकजुट करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा. वहीं लवकुश यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए युवाओं की आवाज को सशक्त बनाया जाएगा और संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा.

 

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!