लातेहार। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन के प्रयास से नगर पंचायत लातेहार के चटनाही वार्ड नंबर सात में अवस्थित औरंगा नदी मुख्य छठ घाट का सुंदरीकरण का प्रस्तावत तैयार किया गया है. प्रस्ताव के अनुसार मेदिनीनगर कोयल नदी के छठ घाट के तर्ज पर लातेहार छठ घाट का निर्माण एवं सुंदरीकरण किया जायेगा. इसके लिए 27 मई को को रांची से आए हुए सर्वेयर पोलूश कुमार ने औरंगा नदी छठ का सर्वे किया. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों का सुदंरीकरण करने की योजना बनायी है. वार्ड पार्षद मनोज कुमार दास, मनोज गुप्ता, सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, धीरज कुमार, रवि कुमार, महेश राम एवं समिति के कई सदस्य उपस्थित थे. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसके लिए नगर पंचायत को धन्यवाद दिया है. उन्होने कहा कि औरंगा नदी में छठ घाट बन जाने से छठ व्रतियों को काफी सुविधा होगी. सर्वेयर ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र के खिखिर नदी तट का भी सर्वे किया है.