Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बीएस कॉलेज के एनएसएस के स्‍वयंसेवकों ने जन जागरूकता कार्यक्रम किया

लातेहार। शहर के बानपुर इलाके में अवस्थित बनवारी साहू महाविद्यालय (बीएस कॉलेज) के राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसए) के स्‍वयंसेवकों ने शुक्रवार को नशा मुक्‍त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्‍व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने किया. इस दौरान एनएसएस के स्‍वयंसेवक महाविद्यालय के पोषक इलाका बानपुर के विभिन्‍न टोलों में भ्रमण कर लोगों को नशा से दूर रहने की अपील की और नशापान के दुष्‍परिणामों से अवगत कराया. मौके पर श्री प्रसाद ने कहा कि नशा से न सिर्फ शरीर वरन घर व परिवार का भी नाश करता है. उन्‍होने खास कर युवाओं से नशा से दूर रहने और अपनी उर्जा सकारात्‍मक दिशा में लगाने की अपील की. आगे कहा कि बहुत से लोग शराब, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुँचाता है. नशा करने से फेफड़े, हृदय और लीवर जैसी महत्वपूर्ण अंग कमजोर हो जाते हैं और कैंसर, अस्थमा और हृदय रोग भी हो सकते हैं.  उन्‍होने नशा से दूर रहने का संकल्‍प लेने की अपील लोगों से की.  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने एनएसएस के इस जन जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में चेतना आती है. उन्‍होने भी लोगों से नशापान से दूर रहने की सलाह दी. बता दें कि यह कार्यक्रम 15 से 31 मई तक आयोजित की जा रही है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!