लातेहार
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


प्राप्त आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय, लातेहार से सेमरी तक जाने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं दयनीय हो चुकी है, जिससे आमजनों, स्कूली बच्चों एवं मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.