RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

गुरुकुल छात्रावास का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कई निर्देश

लातेहर। उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को माको स्थित बालिका गुरुकुल छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने छात्रावास के आवासीय कक्ष, भोजनालय, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उपायुक्त ने छात्रावास प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ पेयजल और परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
उन्होंने छात्रावास परिसर में अभिभावकों एवं आगंतुकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग रूम) निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि छात्रावास की व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही छात्राओं के बेहतर अध्ययन वातावरण के लिए पुस्तकालय में एयर कंडीशनर लगाने का भी निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि छात्रावास परिसर में किसी भी पुरुष सदस्य का प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल अधिकृत कर्मियों को निर्धारित नियमों के तहत ही प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कर आवश्यक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!