लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने बनहर्दी, रजवार, कोल माइनस (एनएमएल एनटीपीसी), तुबेद कोल माइनस (डीवीसी), रेलवे (आरओबीनिर्माण), कोल ब्लॉक पीवीयूएनएल, चकला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ, सभी अंचल अधिकारी जुड़े थे एवं बैठक में कोल कंपनियों के अधिकारी ,प्रतिनिधि, संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.