WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बाल मजदूरी से लेकर साइबर अपराध तक दी जानकारी

महुआडांड़ (लातेहार)। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर महुआडांड़ थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया.  अभियान के तहत बस स्टैंड, बिरसा चौक एवं थाना चौक सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को बाल मजदूरी, साइबर अपराध, मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आमजनों को डायल-112 की उपयोगिता, “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान तथा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.  साइबर ठगी से बचाव के उपायों एवं मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया. पुलिस ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए अवैध मादक पदार्थ, जावा महुआ एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, खरीद-बिक्री तथा सेवन के विरुद्ध लागू कानूनी प्रावधानों से भी लोगों को अवगत कराया. अभियान के दौरान लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि समाज को सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने मुखिया, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांव और समाज में लोगों को जागरूक करने तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!