WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

ग्राम प्रधान से मारपीट व लूट मामले में 11 पर प्राथमिकी दर्ज

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान के साथ हुई मारपीट एवं लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 नामजद संदिग्ध एवं 2 अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.  पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के उद्भेदन में जुट गई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान लाजरूस लकड़ा ने महुआडांड़ थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बुधवार को उनके साथ मारपीट की गई तथा उनका मोबाइल फोन एवं नकद राशि लूट ली गई.  आवेदन के आधार पर महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 32/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4), 309(6), 126(2), 115(2), 117(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना में संदिग्ध खलील अंसारी, साहिल खान उर्फ चील्ड, हकीम अंसारी, सहजर अंसारी, शाहिद अहमद, जावेद अंसारी, अब्दुल काबिर उर्फ लेपड़ा, आकीब अली, नूर नवाज एवं इसके अलावा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों को भी प्राथमिकी में आरोपित किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित से संपर्क स्थापित किया तथा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपितों में से कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं तथा कुछ आरोपी जेल भी जा चुके हैं। हालांकि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. उन्‍होने कहा कि  महुआडांड़ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न करने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. कुमार ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से सतर्क एवं सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि वैसे ग्रामीण जो अपने कार्यों को लेकर क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हैं यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!