Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

वर्तमान का समय विज्ञान व तकनीक का है: प्राचार्य

महुआडांड़ (लातेहार)। छात्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेतरहाट आवासीय विद्यालय में हिंडाल्‍को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं झारखंड सरकार के सहयोग से अत्याधुनिक टिंकरिंग लैब तथा स्‍टेम लैब (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स लैब) का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों को दोनों प्रयोगशालाओं की विशेषताओं, उपयोगिता और उनके माध्यम से मिलने वाले तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई. बताया गया कि इन प्रयोगशालाओं के जरिए विद्यार्थी विज्ञान और तकनीक के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से समझ सकेंगे तथा नवाचार, अनुसंधान और समस्या-समाधान जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं का विकास कर पाएंगे.  प्राचार्य संतोष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है. ऐसे में विद्यार्थियों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका व्यवहारिक अनुप्रयोग भी आवश्यक है.  उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रति जिज्ञासु बनने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर हिंडाल्को के वाइस प्रेसिडेंट शत्रुजीत कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी और तकनीक-आधारित दौर में नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने विश्वास जताया कि इन आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारेंगे और भविष्य में विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगे. मौके पर हिंडाल्‍को के सीएसआर की टीम के सदस्‍यों के अलावा विद्यालय के कई शिक्षक मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!