Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एकलव्य विद्यालय निर्माण स्थल से दो बाल श्रमिकों को किया विमुक्‍त

महुआडांड़(लातेहार)। बाल मजदूरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महुआडांड़ प्रशासन एवं श्रम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बांसकरचा स्थित एकलव्य विद्यालय निर्माण कार्य में कार्य कर रहे दो बाल मजदूरों को विमुक्त कराया गया है. यह कार्रवाई पिछले शुक्रवार को की गयी है. दोनों बच्चों को आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति लातेहार के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस कार्रवाई में श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, गारू सोमनाथ सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिदांत कुमार व श्रम विभाग के रंजीत कुमार आदि शामलि थे. श्रम अधीक्षक ने बताया कि विभागीय आदेश व उपायुक्‍त के निर्देश पर गारू व महुआडांड़ प्रखंड में बाल श्रमिक अधिनियम 1986 के तहत प्रतिष्‍ठान, होटल, निर्माण स्‍थल व अन्‍य स्‍थलों पर अभियान चलाया गया. इस दौरान  एकलव्‍य मॉडल आवासीय विद्यालय, बांसकरचा में दो बाल श्रमिकों को विमुक्‍त किया गया. इसके बाद बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 2016 की धारा 3(क) के तहत मेसर्स साईं हाइवे एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, पटना (बिहार) के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया. इस संबंध में महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 33/26, दिनांक 19 जून 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बाल मजदूरी रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!