धर्म
पुण्य आत्माओं की ही पुण्यतिथि मनायी जाती है: पूनम देवी


वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पम्युकल रोड स्थित धर्मपुर सेवा केंद्र में बुधवार को मातेश्वरी जगदम्बा (मम्मा) का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवाकेंद्र प्रभारी बीके अमरमणि ने मातेश्वरी जगदम्बा के जीवन एवं उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला. मौके पर प्रीति बहन, सोनम बहन, रामशिला माता, अनिता माता, रंजू माता, किरण माता, बसंती माता, जग्गू आई, रमेश भाई, निरंजन भाई, बद्री भाई तथा बिनोद भाई सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे.