latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मसरस्‍वती विद्या मंदिर

एसबीएम के छात्रों ने नैतिक व अध्‍यात्मिक शिक्षा के तहत संस्‍कृति दर्शन किया

लातेहार। शहर के धर्मपुर पथ स्थित सरस्‍वती विद्या मंदिर के शिशु वाटिका के छात्र व छात्राओं के लिए नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा’ के तहत संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि संस्‍कृति दर्शन विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक ‘है. इसके तहत विद्यालय के शिशु वाटिका के कक्षा प्रभात के नन्हें बच्चों को लातेहार शहर स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर का दर्शन कराया गया. बच्चों को श्रीराम भक्‍त हनुमान के बारे में और उनके शस्त्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. वहां के पुरोहित के माध्यम से सामान्य पूजन एवं अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा प्रभात की मातृ आचार्य नीलम अंबष्टा सहित महिला एवं पुरुष कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button