लातेहार। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया. इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, साहस और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ के यश गुप्ता, द्वितीय स्थान हिमांशु सिंह तथा तृतीय स्थान आदित्य कुमार ने प्राप्त किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश, समाज एवं संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया.